लखनऊ: व्यापारी राजनीति में बड़ा फेरबदल, ‘आदर्श व्यापार मंडल’ में शामिल हुए दिग्गज नेता

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी में व्यापारियों के बीच सांगठनिक एकता को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। वरिष्ठ व्यापारी नेता सुहेल हैदर अल्वी के नेतृत्व में लखनऊ के सैकड़ों प्रतिष्ठित व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी।

प्रांतीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं के शामिल होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वर्ष 2026-28 के कार्यकाल के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की।

  • सुहेल हैदर अल्वी: संसदीय महामंत्री (प्रांतीय कार्यकारिणी)
  • मनीष वर्मा: उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)
  • सतनाम सिंह: उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)
  • तारिक माजिद: उपाध्यक्ष (प्रांतीय कार्यकारिणी)

इसके अलावा प्रदीप अग्रवाल, यशपाल सिंह, और जावेद अली सहित दर्जनों व्यापारियों ने संगठन की मजबूती के लिए शपथ ली।

व्यापारी अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ- संजय गुप्ता

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा “व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। वह न केवल सरकार का राजस्व बढ़ाता है, बल्कि रोजगार सृजन में भी सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक व्यापारी को एक मंच पर लाकर उनके हितों की रक्षा करना है।”

भव्य स्वागत समारोह

प्रदेश कार्यालय के प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवागत सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुंशी पुलिया, ट्रांस गोमती और नगर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यापारी नेता उपस्थित रहे। इस विलय को लखनऊ के व्यापारिक हलकों में ‘आदर्श व्यापार मंडल’ के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read: सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल के जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, ऊर्जा मंत्री ने 4000 गरीबों को बांटे कंबल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.