Lucknow News: मोहनलालगंज पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन किए बरामद, असली मालिकों को लौटाए

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो गया है तो घबराइए नहीं, लखनऊ पुलिस आपके साथ है। मोहनलालगंज थाने की पुलिस टीम ने एक बार फिर शानदार कार्य करते हुए 12 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात ये रही कि सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को ससम्मान सौंप दिए गए।

तकनीकी मदद से मिली सफलता

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चल रहे “गुमशुदा मोबाइल रिकवरी अभियान” के तहत ये कार्रवाई की गई। CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की मिली शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा और प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस के जरिए इन मोबाइल फोनों को ट्रेस कर बरामद किया और एक-एक कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाया। मोबाइल पाने के बाद कई लोगों की चेहरे पर मुस्कान लौट आई। उन्होंने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज भी ईमानदारी और सेवा की भावना जीवित है।

बरामद मोबाइलों की सूची

  • OnePlus Nord CE 5G
  • Samsung M11
  • Vivo V40
  • Vivo V2153
  • OPPO K10
  • OPPO A3x 5G
  • Redmi 11 Prime
  • Samsung F15
  • Redmi 12 5G
  • Realme C11 (2021)
  • OPPO A16E (White)
  • OPPO A3s

पुलिस टीम के सदस्य

कॉन्स्टेबल रवि नारायण सिंह और कॉन्स्टेबल अरुण यादव इन दोनों ने पूरे अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए तो क्या करें?

लखनऊ पुलिस की ओर से आम जनता को यह सलाह दी गई है कि यदि आपका मोबाइल गुम हो जाए तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स जरूर अपनाएं:

  • UPCOP ऐप पर जाकर “Lost Article” पर शिकायत दर्ज करें।
  • अपना पुराना सिम तुरंत ब्लॉक कराएं और नया सिम लेने के लिए नजदीकी मोबाइल स्टोर जाएं।
  • CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in/) पर जाकर “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
  • पुलिस कंप्लेंट नंबर, नाम, पता, पहचान पत्र और ईमेल आईडी भरें।
  • शिकायत सबमिट करने के बाद जो रिक्वेस्ट ID मिले, उसे सुरक्षित रखें।

Also Read: Lucknow: बैंक लॉकर लूट कांड में पीड़ितों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद, थाने में जेवरों के एल्बम लेकर पहुंचे लोग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.