लखनऊ: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; गृह कर न भरने वाले बकायेदारों की संपत्तियां सील
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशानुसार, नगर निगम लखनऊ ने गृह कर (House Tax) वसूली को लेकर अपना रुख कड़ा कर लिया है। ज़ोन-2 की राजस्व टीम ने बुधवार, 07 जनवरी 2026 को शहर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त सीलिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान कुछ बड़े संस्थानों और भवन स्वामियों ने मौके पर ही आंशिक भुगतान कर कार्रवाई से बचने का प्रयास किया।
प्रमुख संपत्तियां जिन पर हुई कार्रवाई
ज़ोनल अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में टीम ने निम्नलिखित भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की।
पीटीसी इंडस्ट्रीज (भवन आईडी: 9157A86635): इस औद्योगिक संपत्ति पर ₹38,84,544 का भारी भरकम टैक्स बकाया था। सीलिंग के दौरान भवन स्वामी ने ₹5,00,000 का तत्काल आंशिक भुगतान जमा किया।
मो. इदरीस (भवन आईडी: 9157A79860): ₹97,869 का कर बकाया होने के कारण इस भवन को नियमानुसार सील कर दिया गया।
मुतावली सी/ओ नादिर हुसैन (भवन आईडी: 9157i62932): ₹29,338 के बकाये पर कार्रवाई शुरू हुई, जिसके विरोध में भवन स्वामी ने ₹15,000 मौके पर जमा कराए।
राजस्व वसूली टीम
राजस्व बढ़ाने के इस अभियान में कर अधीक्षक ओम प्रकाश सोनी, राजस्व निरीक्षक शुभम यादव और नमिता सिंह सहित नगर निगम का प्रवर्तन दल सक्रिय रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना कर भुगतान किए सील की गई संपत्तियों को नहीं खोला जाएगा।
नगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे सीलिंग जैसी कठोर कार्रवाई से बचने के लिए समय पर अपने गृह कर का भुगतान सुनिश्चित करें।
Also Read: ऑपरेशन कन्विक्शन: आजमगढ़ के कुख्यात माफिया अखंड प्रताप सिंह को 3 साल की जेल और जुर्माना

