Lucknow News: टैक्स चोरी करने वाले बड़े भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई, लुलु मॉल, जनपथ और लारी अस्पताल समेत कई दिग्गज ब्लैकलिस्ट

Lucknow News: लखनऊ नगर निगम इस बार सख़्त हो गया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी जो बड़े कामर्शियल और सरकारी भवन हाउस टैक्स जमा करने से आनाकानी कर रहे थे, उन पर अब ताला लगने वाला है। नए साल से ही नगर निगम ने इन बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है।

नगर निगम के मुताबिक, शहर के कई बड़े भवनों पर कुल मिलाकर 142 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हाउस टैक्स बकाया है। इनमें लुलु मॉल, क्वीन मेरी हॉस्पिटल, लारी अस्पताल और जनपथ भवन जैसे नाम शामिल हैं। निगम ने सभी आठ जोन में टॉप-5 बकाएदारों की लिस्ट तैयार की है और उन्हें अंतिम चेतावनी देने का काम शुरू कर दिया है।

किस जोन में कितना बकाया

निगम ने बकाया रकम का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया है, जिसमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं।

जोन-4: BBD एजुकेशनल सोसाइटी (8.63 करोड़), एचसीएल आईटी सिटी (6.87 करोड़)

जोन-5: शूटिंग रेंज (13.46 करोड़), शालीमार गेटवे मॉल (3.40 करोड़)

जोन-8: लुलु मॉल (17.85 करोड़), न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग (17.58 करोड़)

जोन-1: जनपथ भवन (6.66 करोड़)

नगर निगम के चीफ टैक्स असेसमेंट ऑफिसर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि लगातार नोटिस भेजने के बाद भी जिन बड़े बकाएदारों ने टैक्स नहीं भरा, उनके एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को सील कर दिया जाएगा। टैक्स वसूली के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और नियमित समीक्षा भी हो रही है।

Also Read: जयपुर के चौमूं में मस्जिद के बाहर भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.