Lucknow News: टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, जयराम श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में टैक्स लॉयर्स एसोसिएशन के सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। आज, 8 अगस्त को ‘राज्य कर भवन’ के सभागार में एक समारोह में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जानकी शरण पाण्डेय (सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन, बार काउंसिल ऑफ़ यूपी) और विशिष्ट अतिथि अनुज कुदेशिया (अपर महाधिवक्ता, यूपी सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
शपथ लेने वाले पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष: जयराम श्रीवास्तव
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: ओम कुमार
- उपाध्यक्ष: आशीष कुमार त्रिपाठी
- महासचिव: अश्वनी कुमार अग्रवाल
- संयुक्त सचिव: दीपक कुमार श्रीवास्तव
- वित्त सचिव: मोहम्मद आमिर
- पुस्तकालय सचिव: नरेश कुमार श्रीवास्तव
इस मौके पर उन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने वकालत के पेशे में 50 साल से ज़्यादा का समय पूरा कर लिया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को उठाया और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बार काउंसिल से अधिवक्ता अधिनियम में कुछ संशोधन कराने की भी अपील की। मुख्य अतिथि जानकी शरण पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद करेंगे।
विशिष्ट अतिथि अनुज कुदेशिया ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था और वकील दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम के अंत में महासचिव अश्वनी कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Also Read: Sambhal News: पुलिस ने पकड़ी नकली घी बनाने वाली गैंग, 5 व्यापारी गिरफ्तार

