Lucknow News: हजरतगंज स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में थार से मिला 20 किलो गोमांस, एक गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित एक मल्टी लेवल पार्किंग में एक बड़ी घटना सामने आई। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट वाली थार गाड़ी से लगभग 20 किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी के मालिक मोहम्मद वासिफ को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना तब सामने आई, जब पुलिस टीम पार्किंग में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। पहले तल पर एक काले रंग की थार खड़ी थी, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जब पुलिस ने वहां मौजूद वासिफ से पूछताछ की, तो उसने बताया कि यह गाड़ी उसकी है।

चौकी प्रभारी शिवानी सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें कैरी बैग्स में भरा गोमांस मिला। पुलिस का कहना है कि आरोपी वासिफ इस मांस को कहीं और ले जाने की फिराक में था।

पुलिस ने तत्काल गाड़ी को सील कर दिया और गौवध अधिनियम के तहत मोहम्मद वासिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मांस कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Also Read: Bijnor News: सरकारी आवास में नायब तहसीलदार ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.