Lucknow News: लखनऊ में RBI के पास मिले 24 नकली नोट, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में जाली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। जुलाई 2025 में हुई जांच के दौरान कुल 24 नकली नोट बरामद हुए हैं। इसके बाद RBI अधिकारियों ने लखनऊ के महानगर थाने में FIR दर्ज कराई है, और पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

RBI की टीम ने जुलाई 2025 में बैंकों के करेंसी चेस्ट और पब्लिक एक्सचेंज काउंटर से आए नोटों की रूटीन जांच की। इसी जांच के दौरान, 24 नकली नोट पाए गए। इन नोटों में 50 के 6 नोट, 100 के 14 नोट, और 2000 के 4 नोट शामिल थे। इतने नकली नोट एक साथ मिलने से बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तुरंत इसकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को दी गई।

RBI की शिकायत के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 178 से 182 के तहत केस दर्ज किया है। ये धाराएं जाली दस्तावेज़ और नकली करेंसी से जुड़े अपराधों पर लागू होती हैं। पुलिस का मानना है कि इन नकली नोटों को किसी संगठित गिरोह ने बैंकिंग सिस्टम में डाला है।

सुरक्षा पर गंभीर सवाल

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नोट कहां से आए और किन-किन बैंकों के जरिए सिस्टम में पहुंचे। इस मामले में नोटों को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जा सकता है ताकि उनकी बनावट और स्रोत का पता लगाया जा सके। इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: राहुल गांधी का बड़ा आरोप, गरीबों का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.