Lucknow News: 75 पौधे और 20 यूनिट रक्तदान, सेवा पखवाड़ा में दिखी समाजसेवा की मिसाल
Lucknow News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बुधवार को लखनऊ स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में वृक्षारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कैंसर सर्वाइवर एवं क्षेत्र संगठन मंत्री (सीमा जागरण मंच, उ.प्र.) सत्यदेव मिश्र ने वृक्षारोपण कर की। इस दौरान पीपल, मौलश्री, अशोक, रॉयल पाम और टर्मिनेलिया सहित 75 पौधे लगाए गए।
इसी क्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
“वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।”
प्रो. एम.एल.बी. भट्ट,निदेशक
सेवा पखवाड़ा के तहत संस्थान में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य परामर्श शिविर, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य प्रबोधन एवं परीक्षण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उन्हें “वृक्ष मित्र” बनकर संरक्षित करने का संकल्प लिया।
Also Read: बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा अंतरजनपदीय चेन स्नैचर गिरोह, दो महिला अपराधी गिरफ्तार

