Lucknow News: कुकरैल में तेज रफ्तार कार नाले में गिरी, चालक गंभीर रूप से घायल
Lucknow News: राजधानी के कुकरैल बांध पर एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
डॉक्टरों के अनुसार, युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी जान को खतरा नहीं है। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कार पूरी तरह उलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त रही होगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और चालक ने नाले के पास नियंत्रण खो दिया। इसके चलते वाहन सीधे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। राहत की बात यह रही कि समय रहते युवक को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।
Also Read: UP में 10 जिलों के SP समेत 16 IPS अधिकारियों का तबादला

