lucknow News: 25 KW बिजली चोरी करने वालों पर गिरी गाज, मुकदमा दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: बिजली विभाग ने आज अहिबरनपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अवर अभियंता आर.बी. वर्मा के नेतृत्व में बिजलेंस टीम ने कदम रसूल, मदेयगंज और रमबगिया इलाकों में सुबह-सुबह छापा मारा।

चेकिंग अभियान के दौरान कई उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। जांच में सामने आया कि करीब 25 किलोवाट बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें प्रमुख रूप से तहमीना पत्नी एजाज़ उल्ला, मो. आरिफ पुत्र मो. यामीन, अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार, मो. एकलाख पुत्र हाजी खुदा बख्श, शमसुद्दीन पुत्र अख्तर अली, मो. आरिफ पुत्र स्व. मो. वहीद, समुद्र पुत्र स्व. अहमद रज़ा, और मो. फारूक पुत्र स्व. मकबूल हसन शामिल हैं।

विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज

सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि बिजली की चोरी से बचें और समय पर बिल का भुगतान करें, ताकि सभी को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे।

Also Read: UP News: 48 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, पुलिस…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.