Lucknow News: सेन्ट्रल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के चुनाव की घोषणा, अगस्त में होंगे प्रांतीय चुनाव

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से मान्यता प्राप्त सेन्ट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास ने की, जिसमें प्रदेश भर के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष और मंत्री मौजूद रहे।

बैठक में संगठन के भीतर बीते दो वर्षों से चल रहे विवादों पर चर्चा की गई। यह विवाद अब समाप्त हो चुका है, जिसे अपर श्रमायुक्त, कानपुर क्षेत्र ने 15 मई 2025 को सुलझा दिया था। संगठन का प्रांतीय चुनाव भी दो वर्षों से रुका हुआ था, जिसे लेकर अब सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आगामी अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रांतीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

संघ वर्तमान में लखनऊ, कानपुर, हरदोई, गोरखपुर, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मेरठ, सहारनपुर, इटावा, आगरा क्षेत्रों सहित रावतपुर की केंद्रीय कार्यशाला और डॉ. राम मनोहर लोहिया कार्यशाला में सक्रिय है। अधिकांश इकाइयों की सदस्यता सूची संगठन को प्राप्त हो चुकी है। हालांकि जिन डिपो या क्षेत्रों की सूचियां अभी नहीं मिली हैं, उन्हें 28 जुलाई 2025 तक की समयसीमा दी गई है। इसके बाद वे चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश शाखा आलमबाग डिपो की कार्यकारणी का चुनाव सर्वसम्मति से बैठक में चयन किया गया। जिसमें शेखर सक्सेना शाखा अध्यक्ष ,एवं विजय कुमार शाखा मंत्री बुकिंग लिपिक का चयन किया। बैठक में प्रांतीय कार्यसमिति के 12 पदाधिकारी और सभी 15 क्षेत्रों के अध्यक्ष/मंत्री उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से यह संकल्प लिया कि संगठन को फिर से सक्रिय और सशक्त बनाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की आवाज और हक को मजबूती से आगे रखा जा सके। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री  जसवंत सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और चुनाव की पारदर्शिता पर बल दिया।

Also Read: Shahjahanpur News: हादसों का अड्डा बना तिलहर…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.