Lucknow News: अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जानें पूरा मामला
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। समाजवादी परिवार से जुड़े अपर्णा यादव के भाई चंद्रशेखर उर्फ अमन बिष्ट पर 14 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि अमन बिष्ट ने रियल एस्टेट कारोबारी ठाकुर सिंह मनराल से जमीन का सौदा कर उनसे करोड़ों रुपये हड़प लिए और पैसा वापस मांगने पर धमकी दी कि “जान से हाथ धो बैठोगे।”
कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर थाने मुकदमा दर्ज
मामला लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता ठाकुर सिंह मनराल मरर्चन्टास इंफ्राटेक्स प्रा. लि. के निदेशक हैं। उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से अमन बिष्ट और उनके सहयोगी हिमांशु राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर थाने में 20 सितंबर को बीएनएस की धारा 316(5), 318(4), 338, 336(3) और 351 के तहत केस दर्ज किया गया।
दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई
शिकायत में बताया गया कि 2019 में अमन बिष्ट ने लखनऊ के सरसवा और अहमामऊ गांव में करीब 22 बीघा जमीन बेचने का दावा किया। भरोसा दिलाकर पीड़ित ने धीरे-धीरे करीब 14 करोड़ रुपये अमन बिष्ट की कंपनी मोनाल इंफ्राटेक प्रा. लि. के खाते में और नगद रूप में दे दिए। हालांकि, रजिस्ट्री केवल 13,450 वर्गफीट की ही कराई गई। बाकी जमीन की रजिस्ट्री कराने पर अमन बिष्ट और हिमांशु राय टाल-मटोल करने लगे।
पीड़ित ने बताया कि अपर्णा यादव, उनकी मां अंबी बिष्ट और भाई अमन बिष्ट को इस मामले की जानकारी थी। राजनीतिक दबाव के चलते पहले पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई थी। इस खुलासे के बाद अपर्णा यादव के परिवार पर नया विवाद छा गया है।
Also Read: Jaunpur News: जमीन कब्जाने पर भड़की पल्लवी पटेल, अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप

