Lucknow News: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत, सीएम योगी ने किया सम्मानित

Sandesh Wahak Digital Desk: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल मिशन पूरा कर लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आज उनके गृहनगर लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उनके सम्मान में लोकभवन में एक नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, और शुभांशु शुक्ला का पूरा परिवार मौजूद था। सीएम योगी ने शुभांशु को सम्मानित किया और मिशन की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। बाद में, शुभांशु ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ सीएम योगी से शिष्टाचार मुलाकात भी की।

मीडिया से बात करते हुए शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, “जिस तरह का उत्साह और प्यार मुझे देखने को मिला है, मैं उससे बहुत खुश हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मैं घर वापस आया हूं।” उन्होंने आगे कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके एक मिशन से इतना उत्साह पैदा हुआ है, और यह मोमेंटम भारत की अंतरिक्ष यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

Also Read: UP Politics: पूजा पाल की दूसरी चिट्ठी ने मचाया बवाल, अखिलेश यादव ने दे डाली…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.