Lucknow News: इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे पर SGPGIMS में दिया गया जागरूकता का संदेश

Lucknow News: लखनऊ स्थित SGPGIMS के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी विभाग और कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे सेलिब्रेशन एवं पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सिंग विषय पर स्टेट लेवल सीएमई और वर्कशॉप का आयोजन एच.जी. खुराना ऑडिटोरियम में किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री प्रोफेसर आर.के. धीमान, निदेशक SGPGIMS द्वारा किया गया। इस दौरान प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता और प्रोफेसर हर्षवर्धन भी मौजूद रहे। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार के स्वागत भाषण से हुई। साहस और उम्मीद के प्रतीक के रूप में कैंसर से जंग लड़ रहे बच्चों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। सत्र का समापन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल डॉ. राधा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Lucknow News: इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे पर SGPGIMS में दिया गया जागरूकता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर के छात्रों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता के महत्व को दर्शाया गया। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

विशेषज्ञों के व्याख्यान और प्रैक्टिकल डेमो से मिला प्रशिक्षण

कार्यक्रम में KGMU, RMLIMS और AIIMS रायबरेली के विशेषज्ञ वक्ताओं के साथ SGPGIMS के अनुभवी नर्सिंग अधिकारियों ने पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सिंग पर विस्तृत व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों के व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने के लिए हैंड्स ऑन डेमो भी आयोजित किए गए।

Lucknow News: इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर डे पर SGPGIMS में दिया गया जागरूकता का संदेश

वहीं शैक्षणिक सत्रों के बीच रचनात्मकता जोड़ने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड गीतों की लाइनों के माध्यम से बीमारी की पहचान करने का रोचक प्रारूप रखा गया। इस गतिविधि ने प्रतिभागियों को उत्साहित किया और सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कई एनजीओ ने भी इस पहल में शामिल होकर कैंसर पीड़ित बच्चों के समर्थन में अपने अनुभव साझा किए।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

दिनभर चले इस आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सर्जिकल सुपर स्पेशलिटी वार्ड और कॉलेज ऑफ नर्सिंग, SGPGIMS के नर्सिंग अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया।

 

Also Read: Amroha News: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.