Lucknow News: बाइक सवार साथी ने पीछे से गला काटा, शहीद पथ पर युवक की हत्या से हड़कंप

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शहीद पथ पर सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के पास ही उसकी बाइक खड़ी मिली, जो पूरी तरह खून से सनी हुई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

काम से घर लौट रहा था मृतक

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी पूजा घटनास्थल पर पहुंची। पति का शव देखकर वह वहीं बैठकर चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

मृतक की पहचान पीजीआई के उतरठिया गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। प्रदीप अपनी पत्नी पूजा के साथ किराए के मकान में रहता था। पति-पत्नी मूल रूप से कानपुर के रहने वाले थे। प्रदीप गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करता था और रोज की तरह काम से लौट रहा था।

Lucknow News

पीछे बैठे युवक ने की हत्या

वहीं घटनास्थल पर प्रदीप की बाइक खड़ी मिली, जिस पर चारों तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस का अंदाजा है कि हत्या बाइक के पास ही की गई। बाइक के हैंडल पर एक पन्नी बंधी हुई मिली, जिसमें रोल लिपटे हुए थे। पन्नी भी खून से सनी हुई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पन्नी में बंधे रोल का हत्या से कोई संबंध है या नहीं।

वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही प्रदीप की हत्या की। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि पीछे बैठे युवक ने अचानक हमला किया, जिसके बाद प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिरासत में दो संदिग्ध

वहीं प्रारंभिक छानबीन के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक ही हत्या का आरोपी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अमेठी जनपद का निवासी है, हालांकि पुलिस अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

वहीं इस घटना की सूचना पाकर मौके पर एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। देर रात तक पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

Lucknow News

प्रेम प्रसंग समेत कई एंगल पर जांच

वहीं घटना के बाद बाद पुलिस ने शहीद पथ की सर्विस लेन, झाड़ियों और आसपास के खाली प्लॉटों में सर्च ऑपरेशन चलाया। टॉर्च और मोबाइल लाइट की मदद से जमीन और सड़क किनारे के इलाकों को खंगाला गया, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। प्रेम प्रसंग, व्यक्तिगत रंजिश और अन्य आपराधिक पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Also Read: लखनऊ का कायाकल्प: गोमती नगर में 62 करोड़ से सुधरेगा ड्रेनेज, फ्लाईओवर के नीचे खेल सकेंगे बास्केटबॉल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.