Lucknow News: लोक बंधु अस्पताल में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 70 यूनिट रक्त एकत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर, लखनऊ के लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 22, 23 और 25 अगस्त को अस्पताल के ब्लड बैंक और ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र, गोमती नगर के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस दौरान, लगभग 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे मानवता के प्रति एक सराहनीय योगदान माना जा रहा है।

सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) सुविधा हुई शुरू

अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता ने ब्रह्मकुमारी संस्था का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इस शिविर से ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हो गई है, जिससे मरीजों को काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने एक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अब अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) एफेरेसिस सुविधा भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही, ब्लड बैंक में एडवांस जेल तकनीक भी उपलब्ध है, जो क्रॉस-मैचिंग के जरिए मरीजों को रक्त की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करती है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि इन नई सुविधाओं से मरीजों को बाहर भटकना नहीं पड़ेगा और उनकी आर्थिक बचत भी होगी।

Also Read: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, बाइक और कार की टक्कर, चार दोस्तों की मौके पर मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.