Lucknow News: अज्ञात महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब माल थाना क्षेत्र के बशहरी गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक आम के बाग से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही माल थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। शव की बरामदगी के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला माना है।
पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म (रेप) किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल फोन और कई अन्य अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इन सभी साक्ष्यों को गहन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अब महिला के शव की शिनाख्त (पहचान) करने और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
Also Read: Lucknow News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, स्थायीकरण और समान वेतन की मांग

