Lucknow News: KGMU परिसर में बुलडोजर एक्शन, डेढ़ एकड़ जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आज करीब डेढ़ एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है। KGMU परिसर में अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पिछले 6 महीने में दूसरी बार की जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की जमीन हुई KGMU को हैंडओवर

जिस जमीन पर यह कार्रवाई की जा रही है, वह मूल रूप से माध्यमिक शिक्षा विभाग की थी। लगभग 3 महीने पहले कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद इस जमीन को KGMU को हैंडओवर कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस जमीन को KGMU को देने का ऐलान किया था।

इस जमीन पर लगभग 150 झोपड़िया बनी हुई थीं। KGMU प्रशासन ने इन अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिया था। कार्रवाई के लिए मौके पर दो बुलडोजर चल रहे हैं।

अतिक्रमणकारियों ने जताया विरोध

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताया। प्रभावित लोगों ने कहा कि उनके पास रहने के लिए कोई और ठिकाना नहीं है और वे अब कहाँ जाएँगे? हालांकि, KGMU प्रशासन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Also Read: लखनऊ नगर निगम का बड़ा एक्शन: भारी विरोध के बीच सहारा शहर सील, कर्मचारियों ने उठाए सवाल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.