Lucknow News: AK-47 जैसी राइफल लेकर घूमते युवकों का CCTV फुटेज वायरल, मचा हड़कंप

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में बीती रात न्यू हैदरगंज रीफा कॉलोनी में तीन युवक AK-47 जैसी राइफल लेकर गलियों में घूमते हुए कैमरे में कैद हो गए। हाथों में राइफल और टॉर्च लिए ये युवक घर-घर झांकते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया और कॉलोनी में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोग डर के मारे रातभर नींद से वंचित रहे। वीडियो के वायरल होते ही कई लोगों ने इन युवकों को अपराधी या आतंकियों के रूप में पहचानने की कोशिश की। कॉलोनीवासी लगातार पुलिस से संपर्क करने लगे।

युवक दरअसल कन्नौज पुलिस की टीम के सदस्य थे

पुलिस जांच में सामने आया कि ये युवक दरअसल कन्नौज पुलिस की टीम के सदस्य थे, जिन्होंने किसी केस की जांच के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन किया था। हालांकि, उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को पहले सूचना नहीं दी, जिससे भ्रम और डर फैल गया।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान ने कहा कि नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे पुलिस को देनी चाहिए और अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। पुलिस ने कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी है और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

Also Read: Chandauli News: आयुष्मान कार्ड से फर्जी वसूली, रेबीज इंजेक्शन के नाम पर काटे 1870 रुपए 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.