Lucknow News: अलीगंज CHC में मचा बवाल, नर्स के बेटे ने सीनियर डॉक्टर को जड़े थप्पड़
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में बुधवार को अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जमकर हंगामा हुआ। ड्यूटी के दौरान CHC अधीक्षक डॉ. विनय सिंह और एक सीनियर नर्स कुसुम सेंगर के बीच कहासुनी हो गई। बहस के बाद जब नर्स की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनके वकील बेटे ने आकर अधीक्षक को थप्पड़ मार दिया।

क्या है पूरा मामला?
डॉ. विनय सिंह अस्पताल के रूटीन निरीक्षण पर थे, तभी उनकी सीनियर नर्स कुसुम सेंगर से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि नर्स की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में ही भर्ती करना पड़ा।
जब इसकी जानकारी नर्स के वकील बेटे और उनके पति को मिली, तो वे तुरंत अस्पताल पहुंचे। वहां बेटे और अधीक्षक के बीच फिर से बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। वकील बेटे ने अधीक्षक को थप्पड़ मार दिया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
घटना की सूचना मिलने पर अलीगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। नर्स के वकील बेटे ने अधीक्षक पर ड्यूटी के दौरान मां को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अधीक्षक डॉ. विनय सिंह इस मामले में सीएमओ से मिलने गए हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
Also Read: गोरखपुर में समोसे पर सियासत, सपा नेता ने पोस्टर लगाकर बीजेपी सांसद रवि किशन को घेरा

