Lucknow News: ओपी राजभर को देखने मेदांता अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद हुए थे भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, जांच में उन्हें माइनर स्ट्रोक की शिकायत पाई गई है।

रविवार की देर रात स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें विशेषज्ञ इलाज के लिए मेदांता अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मंत्री की हालत अब स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेदांता अस्पताल पहुँचकर ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री के पुत्र अरविंद राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद के लिए आभार जताया। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल परिसर में इकट्ठा होकर मंत्री के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Also Read: एआर रहमान को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पोन्नियिन सेलवन-2 गाने पर लगा कॉपीराइट विवाद का रोक हटा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.