Lucknow News: जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ 7 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर जनता दर्शन का आयोजन किया, जहां आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों DM पुलिस अधीक्षकों SP एवं अन्य उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।

अधिकारीयों को दिए निर्देश

जनता दर्शन में प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण अवैध कब्जा मुक्त कराने मार्ग निर्माण एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता से जुड़े प्रकरण सामने आए। उप मुख्यमंत्री ने महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से जुड़े मामलों को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद एवं अवैध कब्जों के मामलों में कानून के अनुसार सख्त कदम उठाने को कहा।

Lucknow News

“स्वीकार नहीं लापरवाही”

वहीं मार्ग निर्माण एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रकरणों पर उप मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सहायता से जुड़े मामलों में पात्र व्यक्तियों को शीघ्र उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है। जनता दर्शन के माध्यम से शासन को आमजन से सीधे जोड़कर उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनता दर्शन के दौरान लोगों में संतोष एवं विश्वास का भाव देखने को मिला।

 

Also Read: बार-बार Urine आना हो सकता है Prostate Cancer का लक्षण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.