Lucknow: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लोहिया पार्क का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Sandesh Wahak Digital Desk: मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आज लोहिया पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. जैकब ने पार्क की साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए और पार्क के पर्यावरणीय सौंदर्य को बढ़ाने के लिए ग्रीनिंग और फ्लॉवरिंग कार्य को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

इसके अलावा, उन्होंने निर्माणाधीन कैंटीन का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। डॉ. जैकब ने कहा कि कैंटीन का निर्माण निर्धारित समय में पूरा किया जाए और कुछ कैंटीन का संचालन जारी रखा जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोग जलपान और पेयजल की सुविधा ले सकें।

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर (कुकरेल ब्रिज) के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से जानकारी ली कि कौन से कार्य चल रहे हैं और इस पर क्या प्रगति हुई है। डॉ. जैकब ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य 24×7 निरंतर चलाया जाए और मशीनरी तथा मानव संसाधन की संख्या बढ़ाकर इस कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।
Also Read: शाहजहांपुर में सड़क हादसा: चार लोगों की दर्दनाक मौत, हाइवे पर बिखरा हर तरफ खून

