Lucknow News: ड्यूटी पर नशे में धुत दारोगा, वीडियो वायरल होने के बाद लिया गया एक्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ पुलिसकर्मियों की हरकतों से पूरे महकमे को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ से सामने आया है, जहाँ बरावफात के मौके पर ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा शराब के नशे में धुत पाया गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और दारोगा को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया है।

https://twitter.com/INCPolitician/status/1963169952229109826

क्या है पूरा मामला?

चिनहट थाने में तैनात दारोगा धर्मेंद्र सिंह को बरावफात के जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वजीरगंज के चौधरी गढ़इया इलाके में ड्यूटी पर लगाया गया था। बुधवार दोपहर को वे शराब के नशे में चूर होकर एक टेंट हाउस में बैठे मिले। वीडियो में दारोगा की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे और उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। जब लोगों ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अजीबो-गरीब जवाब दिए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह तेज़ी से वायरल हो गया।

पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन

वीडियो सामने आने के बाद वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत दारोगा धर्मेंद्र सिंह को ड्यूटी से हटा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले की उच्च स्तर पर जाँच की जाएगी और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो दारोगा के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि ऐसे संवेदनशील मौके पर पुलिसकर्मियों का नशे में ड्यूटी पर होना कानून-व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है।

Also Read: PM मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर बिहार में बवाल, आज बीजेपी ने किया बंद का ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.