Lucknow News: इंजीनियरिंग के छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताई जा रही है वजह

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में मानसिक तनाव और डिप्रेशन की वजह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीकेटी थाना क्षेत्र में ‘RR इंस्टीट्यूट ऑफ मॉडर्न टेक्नोलॉजी’ के बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आजमगढ़ के 23 वर्षीय पीयूष तिवारी के रूप में हुई है। वह बीकेटी के रुदही गांव में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

पुलिस की पूछताछ में पीयूष के परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से जूझ रहा था। उसका इलाज लखनऊ के एक मनोचिकित्सक के पास चल रहा था। घटना के समय पीयूष का भाई दवा लेने गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसने पीयूष को कमरे में पंखे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस और परिवार को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे डिप्रेशन से जुड़ी आत्महत्या मान रही है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Also Read: लखनऊ में दिनदहाड़े दो बच्चों का अपहरण, फिरौती में मांगे 10 लाख रुपये

Get real time updates directly on you device, subscribe now.