Lucknow News: 33 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ खुलासा
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मानकनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब ₹33 लाख की कीमत का 66.938 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को मानकनगर पुलिस टीम कनौसी फ्लाईओवर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। पूछताछ में दोनों ने अपने पास गांजा होने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (35) निवासी आजमगढ़ और प्रदीप मोदक (34) निवासी कूच बिहार, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा रामदरश नाम के एक व्यक्ति से लेते थे, जो बिहार का रहने वाला है। रामदरश उन्हें यह खेप पश्चिम बंगाल के न्यू कूच बिहार रेलवे स्टेशन पर देता था। इस गांजे को दिल्ली में वसीम नाम के व्यक्ति को देना था, जो पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलता था।
आरोपियों ने बताया कि रामदरश उन्हें इस काम के लिए अच्छा-खासा पैसा देता था। आज वे ट्रेन की जगह बस से जाने का प्लान बना रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे बरामद चार ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, दो मोबाइल फोन और ₹3100 नकद जब्त कर लिए हैं।
Also Read: Bahraich News: खाद संकट पर सपा का प्रदर्शन, बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

