Lucknow News: केजीएमयू में भव्य तिरंगा बाइक व तिरंगा साइकिल रैली आयोजित
सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने की शिरकत, नेतृत्व चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरएएस कुशवाहा ने किया
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सुबह छह बजे केजीएमयू से तिरंगा बाइक और तिरंगा साइकिल रैली आयोजित की गयी। उक्त आयोजन राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देशों पर हुआ था।

तिरंगा रैली का नेतृत्व प्रो. आरएएस कुशवाहा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं चीफ प्रॉक्टर ने किया। तिरंगा रैली का आरम्भ प्रशासनिक भवन, केजीएमयू से हुआ और यह ऐतिहासिक काकोरी शहीद स्मारक उद्यान, आईआईएम रोड, लखनऊ तक पहुंची। रैली के दौरान प्रतिभागियों के हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने मार्ग में उत्साह और गौरव का अद्भुत वातावरण निर्मित किया।

सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने की शिरकत
इस आयोजन में चिकित्सा विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं समेत कुल 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। तिरंगा रैली के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व संसद सदस्य ने काकोरी शहीद स्मारक उद्यान पर पहुंचकर प्रतिभागियों को संबोधित किया।

अपने सम्बोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, काकोरी कांड के ऐतिहासिक महत्व और तिरंगे के गौरव पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को देशभक्ति एवं राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया एवं नशामुक्ति अभियान में सक्रिय रूप से छात्र-छात्राओं की भागीदारी पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने काकोरी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम जैसे ओजस्वी नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
नेतृत्व चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आरएएस कुशवाहा ने किया
प्रो० आरएएस कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे स्वाभिमान, एकता और स्वतंत्रता का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को इसके गौरव को सदैव बनाए रखना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान-2025 के इस सफल आयोजन ने केजीएमयू परिवार में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया और देशभक्ति का जोश और उत्साह भर दिया।
Also Read: ‘आजादी की बातें करते हैं पर काम गुलामी वाला’, CM योगी का विपक्ष पर करारा वार

