Lucknow News: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के काकोरी थाना पुलिस ने नई बस्ती गांव में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में पुलिस ने दिलीप उर्फ संतूलाल को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी मिन्टू फरार हो गया। मौके से 315 और 12 बोर के अधबने तमंचे, कारतूस, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय हथियार बनाता था और इसे आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था। पूछताछ में उसने कई अन्य नाम भी पुलिस को बताए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पत्नी के साथ दहेज उत्पीड़न का विवाद भी चल रहा है।

काकोरी पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम ने मंदिर के पास खंडहर में छापेमारी की, जहां दो लोग हथियार बना रहे थे। एक भाग निकला जबकि दूसरा पकड़ में आया।

यह अवैध फैक्ट्री का खुलासा लखनऊ में लगातार बढ़ती गतिविधियों की ओर इशारा करता है। पिछले महीने भी मलिहाबाद क्षेत्र से हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Also Read: Jaunpur News: गैंगेस्टर मामले में वांछित देवा यादव गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.