Lucknow News: शहद बेचने की आड़ में अवैध हथियारों का खेल, पकड़ा गया बुजुर्ग तस्कर
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मलिहाबाद और थाना रहीमाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 68 वर्षीय व्यक्ति को अवैध असलहों, भारी मात्रा में कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रतिबंधित हिरन की खाल के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सलाऊद्दीन उर्फ लाला पुत्र सहाबुद्दीन निवासी निकट पिक्चर हाल तिराहा, मिर्जागंज, थाना मलिहाबाद, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। आरोपी का व्यवसाय शहद विक्रेता बताया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिर्जागंज क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध हथियार बनाता और बेचता है और आज किसी ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 8 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर ही अवैध हथियार तैयार करता है। इसके बाद पुलिस ने उसके निवास और नजदीकी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया।
भारी मात्रा में असलहे और हथियार बनाने की सामग्री बरामद
अभियुक्त के घर और पिक्चर हाल के कंपाउंड से निम्नलिखित सामग्रियाँ बरामद हुईं
-3 पिस्टल (.32 बोर)
-1 देशी तमंचा (315 बोर)
-2 देशी तमंचा (.22 बोर)
-1 रायफल (.22 बोर)
-7 एयरगन
-18 जिंदा कारतूस (315 बोर)
-68 जिंदा कारतूस (.22 बोर)
-40 खोखा कारतूस (.22 बोर)
-30 कारतूस (12 बोर)
-2 जिंदा कारतूस (32 बोर)
-1 खोखा (32 बोर)
-हथियार निर्माण उपकरण, 6 बांका, 2 छुरी, 1 आरी, 9 गड़ांसे/फरसे
-2000 रुपये नकद
-एक प्रतिबंधित हिरन की खाल
दर्ज मुकदमे
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी सलाऊद्दीन के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं:
मु0अ0सं0 142/2025 – धारा 3/4, 5/25 आयुध अधिनियम
मु0अ0सं0 143/2025 – धारा 9/51, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम
अभियुक्त को 01:30 AM बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थाना मलिहाबाद
-अ.नि. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा
-उ.नि. नरेन्द्र सिंह
-उ.नि. विवेक कुमार
-उ.नि. अमन कुमार श्रीवास्तव
-उ.नि. अश्वनी कुमार सिंह
-महिला उ.नि. राखी वर्मा
-कां. देवेश कुमार
-कां. नीशू मलिक
थाना रहीमाबाद
-कां. अरुण वन
-कां. रणविजय गौतम
पुलिस की सख्ती और संदेश
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध हथियार तस्करी और निर्माण पर कड़ा संदेश माना जा रहा है। साथ ही वन्य जीवों के अवैध व्यापार के विरुद्ध भी यह कार्रवाई एक सख्त संदेश देती है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में भी इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर सतर्क निगरानी जारी रहेगी।

