Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली, ‘गुंडा टैक्स’ न देने पर ऑटो चालक की पिटाई

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में इन दिनों अवैध वसूलों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जो यूपी पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़े करने लगे हैं। ताजा मामला चारबाग रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां एक ऑटो चालक को गुंडा टैक्स न देने भारी पड़ गया। दबंगों ने ऑटो रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की।

मिली जानकारी के अनुसार बहराइच जिले के निवासी सतीश तिवारी चारबाग के फुटपाथ पर जीवन व्यापन के लिए ऑटो रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 23 फरवरी की देर रात चारबाद स्टेशन के बाहर गुंडा टैक्स के नाम पर कुछ दबंगों ने अवैध वसूली के नामपर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दबंग वहां से फरार हो गए।

सतीश तिवारी (पीड़ित)

पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार शिवम कुमार रावत उर्फ श्यामू अपने साथ चार-पांच अज्ञात लोगों को लेकर आए। शिवम कुमार रावत ने कहा कि मुझे गुंडा टैक्स व अवैध वसूली के लिए कहा। जिस कारण तुम हम लोगों को रोज 210 रुपये देने होंगे। यदि न दिया तो इसका परिणाम भयंकर होगा। जिसके बाद पीड़िता ऑटो चालक ने दबंगों की अवैध वसूली का विरोध किया और गुंडा टैक्स देने से मना कर दिया।

पीड़ित की दबंगों ने की पिटाई

जिसपर सभी दबंग गुस्सा गए और गालियां देने लगे। दबंगों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट भी की। जब पीड़ित ने शोर मचाया तो दबंग शिवम ने पीड़ित की जेब में रखें 2,240 रूपये निकाल लिए और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

सतीश का कहना है कि वसूली करने आये सभी दबंग लोग बदमाश व उपद्रवी किस्म के लोग हैं। जबरन अवैध वसूली और गुंडागर्दी करना इन लोगों का पेशा है। इस घटना के बाद पीड़ित ने बीते 24 फरवरी को खुद जाकर जीआरपी थाने में एक प्रार्थना पत्र दिया। तो  वहीं थाने में  मौजूद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित के तथ्यों को छिपाकर नई शिकायत लिखवाई गई। इसके बाद पीड़िता से कहा जाओ उचित कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि जल्द की कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई  तो सीएम योगी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई  की मांग करेंगे।

Also Read: यूपी में अब समाजवादी भेदभाव नहीं…, CM योगी ने सपा पर साधा निशाना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.