Lucknow News: दीपावली के बाद लखनऊ में बिजली सेवाओं में सुधार, 21 नई हेल्प डेस्क तैनात

Lucknow News: मेरठ, बरेली, अलीगढ़ और कानपुर की तर्ज पर लखनऊ में भी विद्युत वितरण प्रणाली का पुनर्गठन दीपावली के बाद लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा प्रदान करना और शिकायतों का त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

वर्तमान में वितरण खंड के अभियंता और अन्य कर्मचारी तकनीकी कार्य के साथ-साथ राजस्व व वसूली से जुड़े काम भी संभाल रहे हैं, जिससे उनकी विशेषज्ञता पूरी तरह उपयोग नहीं हो पा रही। नई व्यवस्था में तकनीकी और वाणिज्यिक टीम को अलग किया जाएगा। तकनीकी कार्य दक्ष टीम संभालेगी, जबकि वाणिज्यिक कार्य कामर्शियल टीम देखेगी।

पुनर्गठन के तहत 56 नए क्विक रेस्पॉन्स वाहन 24 घंटे सेवाओं के लिए तैनात किए जाएंगे। इस प्रणाली के तहत देश के बड़े शहरों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।

21 नई हेल्प डेस्क

उपभोक्ता अपनी समस्याओं को 1912 पर दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा, जनपद में 21 नई हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों की टेलीफोन डायरेक्ट्री भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

मध्यांचल डिस्कॉम का मानना है कि इस पुनर्गठन से तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण तेज और पारदर्शी होगा।

Also Read: सिर्फ 7 दिन बचे हैं: बिना CA मदद के खुद फाइल करें ITR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.