Lucknow News : लोहिया यूनिवर्सिटी में IPS की बेटी की मौत, हॉस्टल में मिली थी बेहोश
Lucknow News : राजधानी स्थित डॉक्टर राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की छात्रा 21 वर्षीय अनिका रस्तोगी की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि अनिका LLB फ़ाइनल ईयर की छात्रा थी। उसे गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में देर रात बेहोशी की हालत में पाया गया था। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार LLB फ़ाइनल ईयर की छात्रा अनिका रस्तोगी आईपीएस संतोष रस्तोगी की बेटी है। संतोष रस्तोगी NIA में IG के पद पर हैं तैनात। छात्रा की मौत के बाद उसके कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें – UP PPS Transfer : उत्तर प्रदेश में 37 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

