Lucknow News: लंदन से आए न्यायिक सदस्यों और बैरिस्टरों ने किया UPSIFS Lucknow का भ्रमण

Lucknow News: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ (UPSIFS Lucknow) में शुक्रवार को लंदन (UK) से आए न्यायिक सदस्यों और बैरिस्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का परिभ्रमण किया। इस दौरान संस्थान में मौजूद अधिकारियों ने विदेशी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ जी.के. गोस्वामी, आईजी श्री राजीव मल्होत्रा और डीआईजी श्री हेमराज मीणा ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।

विश्व स्तरीय लैब और तकनीक का अवलोकन

लंदन से आए प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ बैरिस्टर बलदीप सिंह, पीटर क्लार्क, डेविड जोस्से केसी, देवेंद्र धालीवाल, डॉ सतविंदर एस जूसे, तलवीर सिंह केसी, हरजोत सिंह, ईरविंदर बक्शी, इकबाल दीप सिंह, शरणदीप सहोता, रूठ में बारबर, महिला प्रकरण की बैरिस्टर गेराल्डिन मोर, या दानकवा एमपाडु, सखे, ग्रेगरी वेज, संजय तुरा, रुपिंदर कौर मथारू, अरुणा वर्मा, जस्टिन वांग, मनदीप सिंह खटकड़, लवजोत सिंह, लखबीर सिंह, अनहद सिंह, गुरु मनजोत सिंह तिवाना, ज्योति कौर, अमनदीप सिंह सिद्धू, जयवीन सिंह मल्ही, देवजोत सिंह, हरमन सिंह, चरण संधू, रोसिये कौर, पुनीत चीमा, हर सिमरन गुलाटी, दिलप्रीत सलूजा, जज राज सिंह भदेसर, जज मनप्रीत, ईशपाल सिंह, जज जिंदर सिंह, जज रवि सैंडिल और जज सुखी गिल शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में स्थापित विश्व स्तरीय डीएनए लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रोन लैब का भी दौरा किया। इस दौरान विदेशी प्रतिनिधियों ने लैब में स्थापित विभिन्न उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

Lucknow News: लंदन से आए न्यायिक सदस्यों और बैरिस्टरों ने किया UPSIFS Lucknow का भ्रमण

फॉरेंसिक शिक्षा और कोर्सों की दी जानकारी

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ जी.के. गोस्वामी ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए UPSIFS Lucknow में चल रहे शैक्षणिक सत्र और विभिन्न कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है।

डॉ गोस्वामी ने बताया कि यह संस्थान भारत का दूसरा ऐसा संस्थान है जो फॉरेंसिक विषयों पर तकनीकी और फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अनसुलझे अपराधों की गुत्थी सुलझाने में फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। फॉरेंसिक साक्ष्य अपराधियों को सजा तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Lucknow News: लंदन से आए न्यायिक सदस्यों और बैरिस्टरों ने किया UPSIFS Lucknow का भ्रमण

प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान का जताया आभार

इस मौके पर डीआईजी हेमराज मीणा ने संस्थान के परिभ्रमण पर आए लंदन से प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के कोऑर्डिनेटर बैरिस्टर हरजोत सिंह ने भी संस्था प्रमुख डॉ जी.के. गोस्वामी और UPSIFS परिवार के प्रति धन्यवाद प्रकट किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उच्च न्यायालय के कई अधिवक्तागण भी मौजूद रहे। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव, चिरंजीव मुखर्जी, अतुल यादव, विवेक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी तथा फैकल्टी सदस्य डॉ श्रुति दास गुप्ता, डॉ मनीष राय, डॉ पलक अनेजा, शैलेंद्र सिंह, अमर सिंह और बृजेश सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Also Read: Bareilly News: अबैध Opium Farming का खुलासा, ANTF की कार्रवाई में 2 करोड़ की अफीम की बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.