Lucknow News: अवैध ‘मॉड गैलेक्सी सिटी’ पर चला LDA का बुलडोजर, 9 रो-हाउस ध्वस्त, 22 निर्माण सील

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शहर में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ा अभियान छेड़ा है। बिजनौर रोड से लेकर ठाकुरगंज और गुड़म्बा तक, प्राधिकरण के बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के कड़े निर्देशों के बाद बुधवार को प्रवर्तन टीमों ने शहर के विभिन्न कोनों में अवैध निर्माणों को जमींदोज और सील करने की कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद खालसा में हुई, जहाँ एक पूरी अवैध बस्ती के ढांचे को ढहा दिया गया।

Lucknow News: अवैध 'मॉड गैलेक्सी सिटी' पर चला LDA का बुलडोजर, 9 रो-हाउस ध्वस्त, 22 निर्माण सील

बिजनौर: 9,500 वर्गफिट में फैला अवैध साम्राज्य जमींदोज

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि औरंगाबाद खालसा में बिल्डर मोहम्मद इमरान द्वारा ‘मॉड गैलेक्सी सिटी’ नाम से एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

यहां बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 9,500 वर्गफिट में 09 रो-हाउस बनाए जा रहे थे। प्राधिकरण न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश जारी होने के बाद, बुधवार को एलडीए की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुँचकर इन सभी 9 निर्माणाधीन भवनों को मलबे में तब्दील कर दिया।

गुड़म्बा: 19 अवैध रो-हाउस भवनों पर लगा ताला

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में कंचना बिहारी मार्ग पर बड़ा एक्शन लिया गया। यहाँ अलग-अलग बिल्डरों द्वारा बिना अनुमति बनाए जा रहे कुल 19 रो-हाउस भवनों को सील कर दिया गया।

सिद्धार्थ और ए.एम. अंसारी के 10 रो-हाउस।

जितेन्द्र जुमनानी के 04 रो-हाउस।

बिल्डर अलताब के 05 रो-हाउस।

Lucknow News: अवैध 'मॉड गैलेक्सी सिटी' पर चला LDA का बुलडोजर, 9 रो-हाउस ध्वस्त, 22 निर्माण सील

ठाकुरगंज: व्यावसायिक निर्माणों पर भी गिरी गाज

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि जल निगम रोड पर व्यावसायिक नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। सैय्यद सिबते मोहम्मद, चन्द्र प्रकाश अवस्थी और जगदेव सिंह द्वारा बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे 03 बड़े व्यावसायिक भवनों को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है।

Also Read: Lucknow News: 1090 चौराहे पर स्टंटबाजी और मॉडिफाइड साइलेंसर का शोर पड़ा भारी, कई गाड़ियां सीज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.