Lucknow News: कूड़ा घर के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन, जेसीबी रोकी

Lucknow News: लखनऊ के ऐशबाग इलाके में स्थानीय निवासियों ने अपने घरों के सामने जमा कचरे के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की जेसीबी (JCB) को मौके पर ही रोक दिया, जो कचरा हटाने के लिए आई थी। स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों को कचरा उठाने से रोक दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया।

कूड़े के कारण इलाके में फैली दुर्गंध

स्थानीय पार्षद संदीप शर्मा ने बताया कि लोग ढाई घंटे से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक जोनल अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कर्मचारी पिछले 12 दिनों से कचरा नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण घरों के सामने कचरा जमा हो गया है। इस भारी मात्रा में कचरे के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल गई है और निवासियों के लिए जीवन कठिन हो गया है। शिकायत के बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की और अधिकारी लोगों की बात सुनने के लिए तैयार नहीं हैं।

कूड़ा घर के बाहर फेंकते कर्मचारी

कूड़ा घर के पास रहने वाले निवासी भानु ने बताया कि कई दिनों से कचरा न उठने के कारण सड़क पर कचरे का ढेर लग गया है। घर में बदबू फैल रही है और बैठना तक मुश्किल हो गया है। भानु ने कहा कि लोग गंदगी की वजह से अपने घर छोड़ने तक को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने निगम पर आरोप लगाया कि कर्मचारी कूड़ा घर के अंदर रखने के बजाय बाहर ही फेंकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।

Also Read: रूस करेगा उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश, हज़ारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.