Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: डीसीपी उत्तरी और थाना मड़ियांव की संयुक्त पुलिस टीम ने रेकी कर बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सोना, चांदी, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्राइम/सर्विलांस टीम और थाना मड़ियांव की पुलिस टीम इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ मड़ियांव पुल के नीचे मौजूद हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इन चारों को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- मोहम्मद फहीम (28 वर्ष) – निवासी चर्च रोड, देव लोकपुरी कॉलोनी, थाना अलीगंज, लखनऊ (व्यवसाय: बैलून डेकोरेशन)
- मोहम्मद शोएब (22 वर्ष) – निवासी बड्डुपुर, बाराबंकी (व्यवसाय: गाड़ी मैकेनिक)
- अंकुल (22 वर्ष) – निवासी लोहंगपुर, लखनऊ (व्यवसाय: इलेक्ट्रॉनिक्स कार्य)
- मोहम्मद कलीम (20 वर्ष) – निवासी मनवा बाड़ी, सीतापुर (व्यवसाय: कढ़ाई का काम)

बरामद सामान:
- 5 पीली धातु का गला हुआ टुकड़ा (वजन 30.750 ग्राम)
- 4 जोड़ी चांदी की पायल (वजन 172 ग्राम)
- 22,200/- रुपये नकद
- चोरी किए गए अन्य सामान (टोटियां, पाइप आदि)
- तीन मोटरसाइकिलें (UP32EH7790, UP41U4982, UP32KT5008) जो कागजात न होने के कारण सीज की गईं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह बंद घरों और दुकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चुराते थे। चोरी के आभूषणों को गला कर राहगीरों को बेचते और मिले पैसे से ऐशो-आराम तथा जुए में खर्च करते थे। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 305, 331(4), 305ए, 317(2) बीएनएस और धारा 457, 380, 411 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से कई पहले भी अपराधों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की जांच में जुटी हुई है।
Also Read: 5 सेकेंड में ठीक कर दूंगा…मतदान के बीच भड़के सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद

