Lucknow News: सरकारी दफ्तर में टला बड़ा हादसा, छत से गिरा भारी-भरकम प्लास्टर, कर्मचारी घायल
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के आईटी चौराहे के पास स्थित संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ संभाग कार्यालय में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कार्यालय की छह का प्लास्टर टूटकर नीचे काम कर रहे कर्मचारी के ऊपर गिर गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में कार्यरत कर्मचारी घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय में लंबे समय से रेनोवेशन का काम लंबे समय से नहीं हुआ था। जिसके चलते दीवारों पर प्लास्टर अपने आप ही गिरने लगा है। आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की अनदेखी के चलते ये हादसा हुआ।
बता दें कि ये पूरा वाक्या संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय के कक्ष संख्या पांच की है। जहां अचानक छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय सचिन श्रीवास्तव नाम का कर्मचारी कंप्यूटर पर काम कर रहा था। अचानक प्लास्टर गिरने से सचिन को चोट आ गई। मौके पर कम्प्यूटर, प्रिंटर समेत टेबल पर रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना में कर्मचारी घायल
घटना में घायल सचिन ने बताया कि वह कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सुबह जब दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने रूटीन के हिसाब से अपने टेबल पर पहुंचकर काम करना शुरू कर दिया। कुछ समय के बाद छत का बड़ा सा प्लाटर उनके ऊपर गिर गया। प्लास्टर की चपेट में आने से हाथ में और सिर पर चोट आई। दोबारा टेबल पर जाकर काम करने की हिम्मत नहीं हो रही है। हम सभी लोग दहशत के माहौल में हैं।
तो वहीं मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस इमारत में जिले के खाद्य अधिकारी समेत कई बड़े अफसरों के ऑफिस हैं। बीते पांच वर्षों से कई बार प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसको अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया गया। लेकिन अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय अफसर जांच कर रेनोवेशन का आश्वासन देकर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि कोई बड़ा हादसा हो उससे पहले कार्यालय की जर्जर इमारत को दुरुस्त कराया जाए।
Also Read: Bareilly: महिला अधिकारी की हत्या का प्रयास, 4 पुलिसकर्मी दोषी करार, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा

