Lucknow News: पड़ोसी की अश्लील हरकत का वीडियो बनाना पिता-पुत्री को पड़ा महंगा, घर में घुसकर मारपीट

Lucknow News: राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में एक युवती को पड़ोसी की अश्लील हरकत का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती और उसके पिता पर घर में घुसकर हमला कर दिया।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवती के साथ बदसलूकी करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वीडियो रिकॉर्ड कर लिया

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी राहुल रावत और उसका साथी बाबूलाल पिछले कुछ समय से उसे देखकर अभद्र टिप्पणियां करते थे। तीन अक्टूबर को युवती ने राहुल को नग्न अवस्था में अश्लील हरकत करते देखा और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इससे नाराज आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के घर पर हमला कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि बाबूलाल, मोतीलाल, नीतू रावत, राहुल रावत, शिवानी रावत और राहुल की तीन बुआओं ने मिलकर उसे और उसके पिता को बुरी तरह पीटा। युवती को जमीन पर पटककर लात मारी गई, जिससे वह दर्द से कराह उठी। हमले के दौरान आसपास के लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी।

बदनामी के डर से परिवार ने शिकायत नहीं की

इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी पीड़िता को धमकाते रहे थे, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से परिवार ने शिकायत नहीं की थी।

फिलहाल पुलिस वीडियो और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read: सड़क दुर्घटना में घायल पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.