Lucknow News: UPSIFS में DGP राजीव कृष्णा का संदेश, क्राइम कंट्रोल में टेक्नोलॉजी, लॉ और फॉरेंसिक की तिकड़ी जरूरी

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS) में सोमवार को ‘वर्टिकल इंटरैक्शन कोर्स’ की शुरुआत की गई। इस खास कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्णा ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को लॉ, टेक्नोलॉजी और फॉरेंसिक साइंस का गहरा ज्ञान होना बेहद जरूरी है।

राजीव कृष्णा ने कहा कि, “किसी भी संस्थान की प्रगति उसके नेतृत्व की दिशा और सोच पर निर्भर करती है।” उन्होंने UPSIFS के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कोर्स पुलिसिंग को नई दिशा देने में मददगार साबित होंगे। कार्यक्रम में बीपीआर एंड डी (BPR&D) के एडीजी जोसेफ आर.के. लोक्कू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी ने मुख्य अतिथि और अतिविशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीजीपी ने संस्थान में एडवांस डिजिटल डायग्नोस्टिक कक्ष का भी उद्घाटन किया, जो प्रशिक्षण के आधुनिक तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक और प्रतिभागी मौजूद रहे। UPSIFS लगातार पुलिस और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में नवाचार और प्रशिक्षण के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है।

Also News: Lucknow News: चोरी की वारदातों में लिप्त दो…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.