Lucknow News: 24 घंटे में हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
06 मार्च 2025 को डलौना निवासी अंजनी साहू ने अपने बेटे विनायक साहू की हत्या की सूचना थाना पीजीआई में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 110/2025 धारा 3(5)/61(2)/103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह को सौंपी गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस की टीम ने डीसीपी पूर्वी की सर्विलांस टीम की मदद से 07 मार्च 2025 को ओमेक्स मेट्रो सिटी अंडरपास (किसान पथ) से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
- शिवम रावत (20) पुत्र शिव बालक, निवासी घागे कल्ली पूरब, थाना मोहनलालगंज
- आशीष (21) पुत्र रामलखन, निवासी घागे कल्ली पूरब, थाना मोहनलालगंज
- आमिर (22) पुत्र शमशेर आलम, निवासी घागे कल्ली पूरब, थाना मोहनलालगंज
- शिवा (20) पुत्र प्यारे रावत, निवासी घागे कल्ली पूरब, थाना मोहनलालगंज
अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
हत्या की वजह और घटना का खुलासा
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक विनायक साहू और उसके पिता अंजनी साहू ने विनायक की मां शांति साहू और उसके दूसरे पति इमरान को मरवाने के लिए इन अभियुक्तों को सुपारी दी थी। इसके बदले अभियुक्तों को ऑटो रिक्शा और 2.5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।
05 मार्च 2025 को जब अभियुक्तों ने 1.5 लाख रुपये एडवांस की मांग की, तो विनायक ने देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और शराब के नशे में अभियुक्तों ने विनायक को चाकू मारकर हत्या कर दी।
घटनास्थल से बरामद वस्तुएं
- रक्तरंजित चाकू
- दो खाली बीयर कैन
- टूटी हुई कांच की बोतल
- रक्तरंजित गमछा
- दो एंड्रॉयड फोन
- फिंगरप्रिंट कार्ड
- रक्तरंजित ग्लव्स
- सादा और रक्त लगे कॉटन स्वाब
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब इस हत्याकांड में और गहराई से जांच कर रही है।
Also Read: Lucknow: लखनऊ DM ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित RTO दफ्तर में मारा छापा, दलालों पर हुई…

