Lucknow News: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एनसीसी रैंक समारोह, कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी

Lucknow News: अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी का रैंक समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक, कमांडिंग ऑफिसर, 19 यूपी गर्ल्स बटालियन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बीना राय ने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रैंक सिर्फ सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रसेवा की बड़ी जिम्मेदारी भी देता है। उन्होंने छात्राओं को अनुशासन और मेहनत से समाज और देश के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया।

लेफ्टिनेंट डॉ. सरिता सिंह ने नव-नियुक्त कैडेट्स को शपथ दिलाई। वहीं, कर्नल (डॉ.) पाठक ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, दृढ़ संकल्प और नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्राओं से एकाग्र होकर लगातार प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

रैंक प्रदान किया गया

इस वर्ष खुशी कुमारी को सीनियर अंडर ऑफिसर, जागृति कुमारी और कुमारी माया को अंडर ऑफिसर, वन्या शुक्ला, अंशिका शुक्ला, तबस्सुम इक़बाल और निशिता साहनी को सार्जेंट, श्रद्धा शुक्ला, शालिनी सिंह, दीक्षा सिंह, ईशा मिश्रा और ईशा मैसी को कॉरपोरल तथा मुस्कान यादव, सानिया शर्मा, नैना और अर्पिता तिवारी को लांस कारपोरल का रैंक प्रदान किया गया।

चयन कैडेट्स की कार्यक्षमता, उपस्थिति, नेतृत्व क्षमता और शिविर/गतिविधियों में भागीदारी के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, एनसीसी गीत और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Also Read: Kanpur News: दीपावली से पहले जयपुरिया क्रॉसिंग ओवरब्रिज होगा जनता के लिए तैयार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.