Lucknow News: उत्तर रेलवे ने 14 TTE को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया
Lucknow News: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को टिकट जांच कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण करने और रेलवे की आय बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान 14 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। चयन उनके कार्य प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया था। पुरस्कार राशि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ द्वारा स्वीकृत की गई थी।

सम्मानित कर्मचारी
दिवाकर तिवारी (CTI/LKO), प्रमोद कुमार भसिन (CIT/LKO), समसी सलाम (CIT/BSB), महेश कुमार यादव (CTI/BSB), पंकज कुमार शुक्ल (TTI/BSB), अजय प्रताप यादव (TTI/SHG), धीरेन्द्र कुमार (TTI/SHG), आशीष कुमार पाल (SR.CCTC/SLN), नवीन कुमार श्रीवास्तव (STE/RBL), आर.के. गुप्ता (TTI/MBDP), एस.के. शर्मा (TTI/MBDP)
मंडल रेल प्रबंधक ने इस अवसर पर कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की मेहनत और निष्ठा भारतीय रेलवे की छवि को मजबूत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी समर्पण और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक लखनऊ ने भी चयनित कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका योगदान रेलवे की राजस्व वृद्धि और सेवा गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण है।
Also Read: IRCTC का सुनहरा अवसर: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन, 11 रात-12 दिन का पैकेज

