Lucknow News: NSUI का वोट चोरी के आरोपों को लेकर हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Sandesh Wahak Digital Desk: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने आज लखनऊ में जमकर प्रदर्शन किया। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर NSUI कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

‘सरकार चोरी के वोट से बनी है’

करीब आधे घंटे के हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन गाड़ियों में भरकर ईको गार्डन पार्क ले जाकर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग को केंद्र सरकार की कठपुतली बताते हुए कहा कि देश में संविधान की हत्या हो रही है और केंद्र सरकार ‘चोरी के वोट’ से बनी है।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान ने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में विपक्षी नेताओं को हिरासत में लेना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी द्वारा लगाए गए ‘वोट चोरी’ के आरोपों का प्रमाण के साथ जवाब देना चाहिए।

‘संविधान बचाने के लिए लड़ते रहेंगे’

अनस रहमान ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी वोटों की चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस और बैरिकेडिंग की मदद से विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। NSUI सदस्य शुभम ने भी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है और जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

NSUI ने पहले ही प्रदर्शन का ऐलान कर दिया था, जिसके चलते पुलिस ने सुबह से ही चुनाव आयोग कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया था। RRF और PAC को तैनात किया गया था और दफ्तर की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।

 

Also Read: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बांके बिहारी मंदिर के लिए न्यास का गठन, अब ट्रस्ट संभालेगा पूरा कामकाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.