Lucknow News: शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना ठाकुरगंज पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद शफीक उर्फ लाला उर्फ फैलू है, जो थाना क्षेत्र ठाकुरगंज के अहमदगंज पजावा गऊघाट का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि आरोपी शांति नगर चौराहे के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 0.315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

इस गिरफ्तारी के बाद थाना ठाकुरगंज में मु0अ0सं0-00084/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ बाराबंकी और गोण्डा में भी गैंगस्टर, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में कई अभियोग दर्ज हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • थाना ठाकुरगंज, लखनऊ में धारा 323/325/504/506 भादवि (2022)
  • थाना कोठी, बाराबंकी में धारा 120बी/394/411 भादवि (2023)
  • थाना कोठी, बाराबंकी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट (2023)
  • थाना कोठी, बाराबंकी में धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद समाजविरोधी क्रियाकलाप अधि0 (2023)
  • थाना करनैलगंज, गोण्डा में धारा 394/411 भादवि (2023)

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: Lucknow: दर्द से चीखते रहे मां-बाप, बेटे को नहीं आया तरस, हथौड़े से…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.