Lucknow News: झूठी फायरिंग की सूचना देने पर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में एक झूठी फायरिंग की सूचना देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आवेदक राज उर्फ राहिल सिद्दिकी पुत्र रईस सिद्दकी निवासी जनरैलगंज बालागंज ने 112 पर सूचना दी थी कि पुरानी रंजिश के चलते अमन सिंह और आदर्श शुक्ला ने उसके ऊपर जानलेवा फायरिंग की है।
सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और आसपास के निवासियों से पूछताछ की। जांच के दौरान यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि आवेदक द्वारा दी गई फायरिंग की सूचना झूठी थी।
कड़ी पूछताछ के दौरान राहिल सिद्दिकी ने स्वीकार किया कि 4 अक्टूबर 2024 को उसे अमन सिंह और आदर्श शुक्ला ने यूजी कैफे दुबग्गा में मारपीट की थी। इन्हीं दोनों को फंसाने के लिए उसने झूठी फायरिंग की कहानी बनाई और पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर कॉल किया।
इस मामले में झूठी सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में आवेदक और अन्य दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में शांति भंग की कार्रवाई भी की है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
राज उर्फ राहिल सिद्दिकी (उम्र 27 वर्ष)
अमन सिंह (उम्र 26 वर्ष)
आदर्श शुक्ला (उम्र 22 वर्ष)
Also Read: UP News: प्रतापगढ़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, काफी समय से था फरार

