Lucknow News: इंस्टाग्राम पर आपबीती सुनाकर सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, वीडियो वायरल

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सिपाही की पत्नी ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

आत्महत्या करने से पहले खोले राज, अधिवक्ता जेठ पर लगाए आरोप 

मामला मामपुर बाना इलाके का है, जहां बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अनुराग सिंह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। उसकी पत्नी सौम्या कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और जेठ उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीडियो में सौम्या बेहद टूटी हुई नजर आ रही थी और उसने बताया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

वीडियो के कुछ ही समय बाद सौम्या ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी सौम्या के मायके वालों को दे दी गई है, जो मैनपुरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

lko
अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ

अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है और सौम्या द्वारा अपलोड किया गया वीडियो भी सबूत के तौर पर लिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम और गुस्से का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि जब एक महिला खुलेआम मदद की गुहार लगा रही थी, तब सिस्टम क्यों खामोश था? जांच जारी है, पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Also Read: Lakhimpur Kheri News: 6 साल के मासूम को उठा…

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.