Lucknow News: स्टेशन परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे का विशेष अभियान
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर रेलवे के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा शिविर” और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सफाई मित्रों को स्वच्छता कार्य करते समय अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया और उन्हें पीपीई किट प्रदान की गई।
सफाई मित्रों को शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम में सभी सफाई मित्रों को शपथ दिलाई गई कि वे कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखेंगे। वहीं, मंडल के अन्य स्टेशन जैसे वाराणसी, प्रयाग जंक्शन, अकबरपुर, अयोध्या धाम, बाराबंकी, जौनपुर और उन्नाव में भी स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ड्यूटी पर तैनात हाउसकीपिंग कर्मचारियों और सफाई मित्रों को सुरक्षात्मक उपकरण (दस्ताने, मास्क आदि) वितरित किए गए।

कुलदीप तिवारी ने बताया
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों और रेलकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और कार्यस्थल पर बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में महत्वपूर्ण परामर्श भी दिया गया।
रेलवे का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य स्टेशन परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत करना और सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित करना है।
Also Read: Lucknow News: आप का योगी सरकार पर बड़ा आरोप, भर्ती परीक्षाओं में हो रहा भ्रष्टाचार

