Lucknow News: संदिग्ध हालत में मिला राजगीर का शव, पुलिस जांच में जुटी

Lucknow News: बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 27 वर्षीय राजगीर मिस्त्री जतिन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पाया गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान देखे गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था

जतिन मूल रूप से बंथरा के रहीम नगर पड़ियाना स्थित बिल्लौच गढ़ी का रहने वाला था। वह पिछले चार महीने से अपनी पत्नी रागनी के साथ उन्नाव जिले के अचलगंज थाना अंतर्गत बलऊ खेड़ा में रह रहा था। जतिन की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी और 15 दिन पहले ही उनकी पत्नी रागनी ने एक बच्चे को जन्म दिया था।

रविवार सुबह करीब 6 बजे जतिन के पैतृक घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे उनका शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। जतिन की मां, मंजू देवी, मौके पर पहुंचीं और शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।

मजदूरी करने जाने के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में जतिन की मौत सड़क दुर्घटना का परिणाम हो सकती है, लेकिन गांव में चर्चा है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। मृतक की पत्नी रागनी ने बताया कि जतिन शनिवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरी करने जाने के लिए घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा।

मां मंजू देवी ने भी पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से जतिन की मौत हुई हो सकती है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करवा चुकी है और मामले की विस्तृत जांच पड़ताल जारी है।

Also Read: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी के गढ़ राघोपुर से चुनावी अभियान शुरू कर दी थी चुनौती, केस दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.