Lucknow News: रिटायर्ड इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, नौकरानी का पति फरार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मड़ियांव इलाके में एक रिटायर्ड इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा (68) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना मंगलवार की है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक अरुण कुमार मिश्रा दिलकश विहार, मड़ियांव के रहने वाले थे। उनका बेटा विदेश में रहता है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हत्या को घर में काम करने वाली नौकरानी के पति मनोज पांडे (40) ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगा दी गई हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है और सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाया जाएगा।
Also Read: Jaunpur News: महिला डॉक्टर की ऑपरेशन में लापरवाही, हालत बिगड़ी – परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

