Lucknow News: सिख समाज ने महापौर सुषमा खर्कवाल का किया सम्मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए आज सिख समाज की ओर से महापौर सुषमा खर्कवाल का उनके कैंप कार्यालय में सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह भाजपा अवध क्षेत्र के पूर्व सह मीडिया प्रभारी सतबीर सिंह राजू के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि हाल ही में घोषित राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में लखनऊ को देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह सफलता महापौर एवं नगर निगम की टीम की मेहनत का नतीजा है, जिसे लेकर शहरवासियों में भी खुशी की लहर है।
सम्मान के साथ उठीं जन समस्याएं
सम्मान कार्यक्रम के दौरान सिख समाज के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा, जिन पर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रमुख समस्याएं इस प्रकार रहीं।
- चरणजीत सिंह और विजय कुमार सक्सेना ने सुंदर नगर, आलमबाग क्षेत्र की सड़क मरम्मत और टूटी नालियों की सफाई का मुद्दा उठाया।
- सिख यंग मैन एसोसिएशन ने चंदन नगर गेट के पास टेलीफोन एक्सचेंज और मार्केट के बीच स्थित जाम पड़े पुराने नाले की सफाई की मांग रखी।
- इंद्रजीत सिंह, अध्यक्ष बांस मंडी व्यापार मंडल, ने बांस मंडी चौराहा पर स्ट्रीट लाइट लगाने और गुरु गोविंद सिंह मार्ग स्थित कूड़ा घर व अतिक्रमण हटाने की अपील की।
- हरसदीप सिंह रासु, महासचिव उत्तर प्रदेश सिख विचार मंच, ने केसरीखेड़ा, गोकुल एस्टेट में 200 मीटर सड़क, नाली निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता जताई।
महापौर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
महापौर सुषमा खड़कवाल ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को तत्काल निरीक्षण और समाधान के आदेश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की सुविधाओं में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे:
- सतबीर सिंह राजू – पूर्व सह मीडिया प्रभारी, भाजपा अवध क्षेत्र एवं उपाध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल
- गुरजीत छाबड़ा – अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सिख विचार मंच
- हरसदीप सिंह रासु – महासचिव, सिख विचार मंच एसोसिएशन
- कपिल अरोड़ा – उपाध्यक्ष
- राजेंद्र सिंह राजू – कार्यवाहक अध्यक्ष, आलमबाग गुरुद्वारा
- भूपेंद्र सिंह पिंडा – प्रदेश अध्यक्ष, सिख संगठन
- मोनू बक्शी – प्रतिनिधि, नाका गुरुद्वारा
- अन्य समाजसेवी एवं सिख समाज के सम्मानित पदाधिकारी
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें नगर की बेहतरी के लिए सामूहिक सहभागिता की भावना स्पष्ट रूप से दिखी।
Also Read: UP School Merger: सीतापुर के स्कूलों के मर्जर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, अगली सुनवाई 21 अगस्त को

